5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

UP-बिहार के लोगों को फर्जी बोलने पर भड़के मनोज तिवारी, पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Delhi Assembly polls: अरविंद केजरीवाल ने आज बयान दिया कि UP और बिहार (Bihar) के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर ID कार्ड बनवा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग 500 रुपये के टिकट पर यहां आते हैं और 5 लाख रुपये का इलाज कराकर चले जाते हैं।

पटना

Akash Sharma

Jan 09, 2025

Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

Delhi Assembly polls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने गुरुवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र (BJP Manifesto) अगले दो से तीन दिनों में जारी किया जाएगा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर यूपी और बिहार के लोगों को 'फर्जी' कहा। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आज बयान दिया था कि UP और बिहार (Bihar) के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर ID कार्ड बनवा रहे हैं। लोकसभा सांसद ने कहा कि भाजपा अपने मैनिफेस्टो में मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह 'झूठे वादे करके' लोगों को 'धोखा' देने के बजाय लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगी।

'UP, बिहार और झारखंड लोगों मरने के लिए आनंद विहार भेज'

भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, "ऐसे कई उदाहरण हैं जिनसे पता चलता है कि AAP और अरविंद केजरीवाल यूपी और बिहार के लोगों से कितनी नफरत करते हैं। आज एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने UP और बिहार के लोगों को 'फर्जी' कहा। भाजपा सांसद ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवा रहे हैं। यह वही अरविंद केजरीवाल और AAP है जिसने यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों से झूठ बोला और उन्हें कोरोना के दौरान मरने के लिए आनंद विहार भेज दिया। उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया। जब लोगों को घर में सुरक्षित रखना था।

यूपी और बिहार के लोग झूठी सोच नहीं रखते- मनोज तिवारी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग 500 रुपये के टिकट पर यहां आते हैं और 5 लाख रुपये का इलाज कराकर चले जाते हैं। केजरीवाल के इस बयान पर मनोज तिवारी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल, आप 'फर्जी' हो सकते हैं, झूठे वादे कर सकते हैं। लेकिन यूपी और बिहार के लोग झूठी सोच नहीं रखते। यूपी और बिहार के लोगों ने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है और यहां रहने वालों के लिए वोटर कार्ड होना जरूरी है। 2022 के चुनाव में आप ने साजिश करके करीब 7.5 लाख लोगों के नाम कटवा दिए। इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग भी शामिल हैं।"

केजरीवाल को सताने लगा हार का डर- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने X पर केजरीवाल के इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "पिछले 10 वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ा कर केजरीवाल ने लूट मचाई है। अब उन्हें अपनी हार का डर सताने लगा है, जिससे वह बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई-बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गए हैं। केजरीवाल ने यूपी और बिहार के लोगों को 'फर्जी वोटर' कहकर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता उन्हें सत्ता से उखाड़कर इसका जवाब जरूर देगी।"


BJP ने की दिल्ली चुनाव प्रबंधन की बैठक

जेपी नड्डा ने चुनावों से पहले दिल्ली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली चुनाव प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की। बीजेपी की 23 गणमान्य व्यक्तियों की पहली बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में वीरेंद्र सचदेवा, विजयंत पांडा, अलका गुर्जर, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, योगेश चंदोलिया, सतीश उपाध्याय, मनजीत सिंह सिरसा, विजेंद्र गुप्ता, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, पवन शर्मा, डॉ हर्षवर्धन और बांसुरी स्वराज आदि शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।