29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद तेलंगाना, May 20, 2026

सड़क पर चल रही महिला पर अचानक हमला, लड़के ने उठा दिए उसके कपड़े, घटना सीसीटीवी में कैद

Crime News: हैदराबाद के अलकापुर टाउनशिप में एक किशोर द्वारा महिला की ड्रेस उठाकर भागने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Teen lifts womans dress

सड़क पर महिला के कपड़े उठाता लड़का (फोटो- Gummalla Lakshmana एक्स पोस्ट)

Crime News: हैदराबाद के अलकापुर टाउनशिप इलाके में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सार्वजनिक स्थान पर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई और यह घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक किशोर महिला के पीछे से आकर उसकी ड्रेस उठाकर भागता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

महिला ने की आरोपी को पकड़ने की कोशिश

वायरल वीडियो के अनुसार यह घटना 14 मई की दोपहर करीब 1:44 बजे की है। महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर स्कूल से घर लौट रही थी। तेज धूप होने के कारण उसके हाथ में छाता भी था। तभी पीछे से आया एक किशोर अचानक महिला की ड्रेस उठाकर भाग गया। घटना से घबराई महिला तुरंत पीछे मुड़ी और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना मनिकोंडा-नेकनमपुर क्षेत्र के पास प्रणति ईशा अपार्टमेंट के निकट हुई। यह इलाका नरसिंगी पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने घटना को शर्मनाक, घिनौना और मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। निवासियों का कहना है कि दिन के समय इस तरह की हरकत से महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल बन गया है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और निगरानी मजबूत करने की भी मांग उठाई है।

आरोपी की तलाशी में जुटी पुलिस

नरसिंगी पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर जी हरि कृष्णा रेड्डी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पीछा करने और महिला की मर्यादा का अपमान करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान करने के लिए इलाके के 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच टीम आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए अलग-अलग कैमरों के फुटेज को फ्रेम दर फ्रेम देख रही है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है।

पीड़िता महिला की पहचान भी सामने नहीं आई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उसकी पहचान भी सार्वजनिक नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: जांच शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें