29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 29, 2026

ऑटो चालक के ड्रेस में राहुल गांधी, साथ में खाया खाना, ड्राइवर बोले- ‘उन्होंने हमारे मुद्दों को सदन में उठाने का वादा किया’

Rahul Gandhi: दिल्ली में राहुल गांधी ने ऑटो चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बढ़ती महंगाई, ईंधन कीमतों और घटती कमाई को लेकर ड्राइवरों ने अपनी चिंता जाहिर की। राहुल गांधी ने उनके साथ खाना भी खाया और ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की।

rahul gandhi

ऑटो चालक से मिले राहुल गांधी(फोटो-ANI)

Rahul gandhi With Auto Driver: दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर आम लोगों के बीच नजर आए। इस बार उन्होंने राजधानी के ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात की और उनके साथ बैठकर बातचीत की। राहुल गांधी का यह दौरा सेंट्रल दिल्ली के बंगाली मार्केट के पास स्थित टोडरमल रोड इलाके में हुआ, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक ऑटो ड्राइवरों से उनकी परेशानियों और रोजमर्रा की चुनौतियों को लेकर चर्चा की।

ऑटो चालक ने क्या कहा?


टोडरमल पार्क में बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे। राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के बातचीत शुरू की। इस दौरान ड्राइवरों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, साथ ही कम होती आमदनी को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। कई चालकों ने कहा कि खर्च तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन किराए में उसी हिसाब से बदलाव नहीं हो रहा, जिससे परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। कई अन्य बातों को भी ऑटो ड्राइवर ने राहुल गांधी के सामने रखा।

एक ऑटो ड्राइवर ने बोला कि राहुल गांधी ने हमसे बातचीत की। उन्होंने संसद में हमारे मुद्दे उठाने का वादा किया। जिसमें हमारे बीमा और अन्य सहायता का वादा शामिल है। हमने साथ मिलकर एक सादा भोजन भी किया। जब हम खाना खा रहे थे, तभी अचानक राहुल गांधी हमसे मिलने आ गए, और हमें यह बहुत अच्छा लगा।

राहुल गांधी ने ड्राइवरों से की बात


राहुल गांधी ने ड्राइवरों की बातें ध्यान से सुनीं और उनसे उनके कामकाज और रोजाना जीवन के बारे में भी सवाल किए। मुलाकात के दौरान वह एक ऑटो चालक के साथ बैठकर खाना खाते हुए भी दिखाई दिए। कांग्रेस की तरफ से इसे खूब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

इससे पहले भी कई कामगारों से कर चुके हैं मुलाकात


पिछले कुछ सालों में राहुल गांधी कई बार अलग-अलग वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनसे सीधे बातचीत करते रहे हैं। कभी वे डिलीवरी बॉय के साथ सफर करते नजर आए, तो कभी मजदूरों और श्रमिकों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनते दिखे। इसी कड़ी में अब उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात कर उनकी मुश्किलों को समझने की कोशिश की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें