29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 25, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी को मिला ममता बनर्जी का सपोर्ट, X अकाउंट बचाने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे अभिजीत दीपके

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर शुरू हुआ यह ऑनलाइन आंदोलन अब राजनीति, अदालत और सोशल मीडिया सेंसरशिप के बड़े विवाद में बदल चुका है।

Cockroach Janta Party news

कॉकरोच जनता पार्टी

Cockroach Janta Party Founder: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से तेजी से चर्चा में आए 'Cockroach Janta Party' (CJP) का मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। इस ऑनलाइन मुहीम के संस्थापक अभिजीत दीपिके ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के खिलाफ याचिका दायर की। आरोप है कि सरकार ने पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है।अभिजीत दिपके का कहना है कि उनकी पार्टी का 'X' (पहले ट्विटर) अकाउंट राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर रोक दिया गया। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था और बाद में उसे सस्पेंड कर दिया गया। दिपके ने यह भी कहा कि उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हुआ और बैकअप सोशल मीडिया पेज तक कुछ समय के लिए हटा दिया गया।

फाउंडर ने क्या कहा?


फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी पर कार्रवाई हो रही है। इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया, ट्विटर अकाउंट रोक दिया गया और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिलहाल पार्टी के किसी भी प्लेटफॉर्म पर आने वाले पोस्ट को आधिकारिक बयान न माना जाए। आपको बता दें कि यह पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि इंटरनेट पर शुरू हुआ एक मीम से जुड़ा अभियान है। बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा पेपर लीक और युवाओं की परेशानियों को लेकर बनाए गए मीम्स और पोस्ट के जरिए यह अचानक चर्चा में आ गया। कुछ ही दिनों में यह सोशल मीडिया का बड़ा ट्रेंड बन गया।

आपको बता दें कि पार्टी का ओरिजिनल 'X' अकाउंट 21 मई को ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद 'Cockroach is Back' नाम से नया हैंडल बनाया गया, जिसके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं दिपके का दावा है कि इंस्टाग्राम पर भी उनके अभियान को भारी समर्थन मिला था और फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों तक पहुंच गई थी।

यहां से शुरू हुआ मामला


इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' और 'परजीवी' से की गई थी। हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी सिर्फ फर्जी डिग्री लेने वालों के संदर्भ में थी, बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं। बाद में इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का ट्रेंड तेजी से फैल गया।

CJP को मिला ममता बनर्जी का समर्थन


इस बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी इस ऑनलाइन आंदोलन में अपना समर्थन जताया। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ममता और अभिषेक दोनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रति अपना समर्थन और लगाव जाहिर करते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें