29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर, May 28, 2026

इस्तीफा देने के बाद बार-बार डीके शिवकुमार को भरे मन से देखते रहे सीएम सिद्धारमैया, फिर दिया बड़ा बयान

Siddaramaiah News: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यह लगभग तय हो गया है कि डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

karnataka cm Siddaramaiah resigned

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार(फोटो-ANI)

Siddaramaiah: कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। राज्य की राजनीति में आखिरकार कई दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही अब यह लगभग तयहो गया है कि डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यह सियासी उठा-पटक राज्य में कई दिनों से चल रहा था।

इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने क्या कहा?


इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के फैसले का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और नई सरकार को उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सिद्धारमैया ने यह भी दोहराया कि उनके लिए हमेशा कर्नाटक का हित सबसे ऊपर रहेगा और वे आगे भी राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

एक दिन पहले हुई थी मीटिंग


आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज थीं। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पार्टी के अंदर लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह एकजुट-सिद्धारमैया


लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि राज्यपाल संविधान के अनुसार जल्द ही उनके इस्तीफे को स्वीकार करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास सरकार बनाने के लिए पूरा बहुमत मौजूद है, इसलिए नई सरकार के गठन में किसी तरह की संवैधानिक दिक्कत नहीं आएगी। सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा कि पार्टी के पास 136 विधायक हैं और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को हासिल है। ऐसे में सरकार पूरी मजबूती के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार बनी रहेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें