16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं क्लास के बच्चे ने की सुसाइड, स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर दी अपनी जान

School Student Commits Suicide: कर्नाटक में 10वीं क्लास के एक बच्चे ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Class 10 student commits suicide

Class 10 student commits suicide (Representational Photo)

पिछले कुछ समय में स्कूली बच्चों के सुसाइड मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। आए दिन ही देश में कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला आज कर्नाटक (Karnataka) में देखने को मिला। चित्रदुर्ग (Chitradurga) जिले में आज, सोमवार, 16 फरवरी को 16 साल के एक बच्चे ने, जो 10वीं क्लास का छात्र था, ने सुसाइड कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर दी अपनी जान

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भरमसागर के डीवीएस स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने अपने स्कूल की ही बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्र करियान्ननहल्ली गांव का रहने वाला था और उसने स्कूल की बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वह रेलिंग के पास चलता हुआ, कुछ देर वहीं खड़ा रहता हुआ और फिर अचानक कूदता हुआ दिख रहा है।

किस वजह से छात्र ने की सुसाइड?

फिलहाल छात्र के सुसाइड करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को देखने से ऐसा लग रहा है कि छात्र परेशान था। शुरुआती जांच के अनुसार परिवार वालों और दोस्तों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के वार्डन और हेडमास्टर की तरफ से छात्र पर दबाव बनाया जा रहा था। पिता ने इस बारे में शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोई कार्रवाई न होने की वजह से ही छात्र के डिप्रेशन में जाने की आशंका जताई जा रही है। भरमास्वागरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।