Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

तेजस्वी की पत्नी को ‘जर्सी गाय’ बताने का मामला, RJD नेताओं ने अब PM मोदी का नाम लेकर दे दिया बवाल मचाने वाला बयान!

राजद नेता राज बल्लभ यादव के तेजस्वी यादव की पत्नी पर दिए गए विवादित बयान ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। यादव ने राजश्री यादव को "जर्सी गाय" कहकर संबोधित किया, जिसपर RJD नेताओं ने तीखा विरोध जताते हुए PM मोदी से तुलना की है। पूर्व विधायक यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुए और उन्हें जेल भेजने की मांग उठी है। यह बयान और उस पर हुई प्रतिक्रिया बिहार में राजनीतिक तनाव को बढ़ा रही है।

पटना

Mukul Kumar

Sep 08, 2025

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव। (फोटो- IANS)

राजद के पूर्व विधायक राज बल्लभ यादव का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें एक मंच से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को लेकर विवादित बयान देते हुए सुना गया। राज बल्लभ यादव ने तेजस्वी की पत्नी को 'जर्सी गाय' कह दिया था। हालांकि, अब तक वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।

राज बल्लभ यादव के बयान ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। राजद के तमाम नेताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच, पीएम मोदी का नाम लेकर भी राजद नेताओं ने बवाल मचाने वाला बयान दे दिया है।

पूर्व विधायक के बयान को लेकर प्रदर्शन

दरअसल, राज बल्लभ यादव के बयान को लेकर नवादा जिले में राजद नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, पूर्व विधायक का पुतला भी फूंका गया।

राजद की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि तस्वीर बिल्कुल साफ है, राज बल्लभ यादव अब पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। जिन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

सिंह ने तेजस्वी की पत्नी के बारे में यह भी कहा कि राजश्री यादव एक साधारण महिला हैं जो राजनीति से दूर रहती हैं। फिर भी उन्हें एक सार्वजनिक भाषण में निशाना बनाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व विधायक भले ही कभी राजद में रहे हों, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्होंने भाजपा-आरएसएस की राह पकड़ ली है। उन्हें वापस जेल भेजा जाना चाहिए। आने वाले दिनों में, उनके खिलाफ हमारा अभियान और तेज होगा।

हाल ही में जेल से बाहर आए हैं राज बल्लभ यादव

बता दें कि राज बल्लभ यादव हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। 2018 में उन्हें पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया था।

राज बल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी नवादा से वर्तमान विधायक हैं। वह पिछले महीने गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में देखी गई थीं। राज बल्लभ यादव ने पिछले कई दिनों से राजद से अपना नाता तोड़ लिया है।

इस बयान पर उपजा विवाद

राज बल्लभ यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जाति की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने किसी यादव लड़की से शादी नहीं की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी शादी के लिए 'जर्सी गाय' की तलाश कर रहे थे।


पत्रिका कनेक्ट