29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 29, 2026

‘साहब, मैं जिंदा हूं… पिता-भाई को छोड़ दीजिए’, जिस युवती को मृत मानकर परिवार को भेजा जेल, वह एक महीने बाद थाने पहुंची

Burhanpur Crime News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस ने एक युवती को मृत मानकर उसके पिता और भाई को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। एक महीने बाद युवती खुद थाने पहुंची और बोली, 'मैं जिंदा हूं, मेरे परिवार को रिहा करो।'

Burhanpur Girl Alive Case

Burhanpur Girl Alive Case (AI Image)

Burhanpur Girl Alive Case: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती को पुलिस ने मृत मानकर उसके पिता और भाई को उसकी हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया था, वही युवती अचानक थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा- "साहब! मैं जिंदा हूं, मेरे पिता-भाई निर्दोष हैं, इन्हें रिहा कर दीजिए।"

युवती के जिंदा मिलने से पुलिस महकमे और गांव में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने उसके थंब इंप्रेशन और सरकारी आइडी के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की और अब पिता तथा भाई को जेल से रिहा करने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम खडक़ी निवासी बापूराव की बेटी शिवानी 24 अप्रेल को लापता हो गई थी। परिजन ने 1 मई को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शिवानी अपने ही गांव के युवक अर्जुन के साथ नासिक के आगे एक गांव में चली गई थी, जहां दोनों मजदूरी करने लगे थे।

इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई जेल में बंद हैं। इसके बाद वह गांव लौटी और खुद को जिंदा बताते हुए थाने पहुंची। शिवानी के जिंदा मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस बुधवार रात उसे और अर्जुन को अपने साथ जलगांव जामोद ले गई।

युवती का सिर कटा शव मिला था

शिवानी की गुमशुदगी के दौरान महाराष्ट्र के जलगांव जामोद क्षेत्र में एक युवती का सिर कटा और जला हुआ शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। ऑनलाइन गुमशुदगी के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस बुरहानपुर पहुंची और खकनार पुलिस से जानकारी लेकर उस शव की पहचान शिवानी के रूप में कर ली।

इसी आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए उसके पिता बापूराव और भाई अजय को गिरफ्तार कर बुलढाणा जेल भेज दिया गया था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि क्षेत्र का ही युवक अर्जुन भी लापता है और दोनों के साथ होने की जानकारी सामने आई थी। दोनों की तलाश जारी थी, तभी यह पूरा मामला सामने आया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें