14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 14, 2026

इंडिगो की फ्लाइट। (फोटो- x/Indigo)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक विमान में बम की धमकी से जुड़ा लैटर मिला। यह लैटर कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट कंपार्टमेंट में मिला था। जब यात्री बोर्डिंग प्रक्रिया में थे और विमान उड़ान भरने की तैयारी पूरी कर चुका था तभी यह लैटर क्रू मेंबर के हाथ लगा। लैटर मिलने पर विमान में हड़कंप मच गया और विमान की उड़ान जांच होने तक टाल दी गई।

रूटीन जांच के दौरान टॉयलेट कंपार्टमेंट में मिला लैटर

जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:15 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E-7304 बोर्डिंग के अंतिम चरण में थी। उड़ान से पहले विमान की रूटीन जांच के दौरान एक क्रू मेंबर को टॉयलेट कंपार्टमेंट में एक संदिग्ध कागज मिला। इस कागज पर विमान में बम होने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद क्रू मेंबर ने तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा के मध्यनजर सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विमान की गहन तलाशी ली गई

इसके बाद मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया ताकि अन्य उड़ानों और यात्रियों पर किसी तरह का जोखिम न हो। अधिकारियों ने बिना देरी किए सभी एहतियाती कदम उठाए और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। विमान की अंदर और बाहर से गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही यात्रियों के सामान की भी अलग से स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि हर संदिग्ध वस्तु और कोने की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

बम में नहीं मिली कोई विस्फोट सामग्री

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थापित ऑपरेटिंग प्रोसीजर का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि जांच के दौरान विमान में किसी तरह की कोई विस्फोट सामग्री नहीं पाई गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। यात्रियों को टर्मिनल भवन में वापस लाकर आवश्यक सहायता प्रदान की गई। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि संदिग्ध नोट किसने और कब रखा। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।