29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 21, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को गद्दार कहने वाले राहुल गांधी के बयान पर भड़का बीजेपी युवा मोर्चा, पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहने वाले राहुल गांधी के बयान पर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने इस मामले में राहुल से माफी की मांग की है। वहीँ बीजेपी युवा मोर्चा ने राहुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

PM Narendra Modi, Rahul Gandhi and Amit Shah

PM Narendra Modi, Rahul Gandhi and Amit Shah

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) पर विवादित बयान दे दिया। राहुल ने पीएम मोदी और शाह को गद्दार बताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को बेचने का काम किया है। राहुल के अनुसार पीएम मोदी की सरकार ने देश के आर्थिक सिस्टम अडानी-अंबानी और अमेरिका को सौंप दिया है, जिससे आर्थिक तूफान आने वाला है। इस बयान को बीजेपी ने आतंकियों की भाषा बताते हुए राहुल से माफी की मांग की है।

बीजेपी युवा मोर्चा ने कराई पुलिस में शिकायत दर्ज

पीएम मोदी और शाह पर राहुल के विवादित बयान से बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) भड़क उठा है। युवा मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दुबे ने दक्षिण दिल्ली के तिगरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास यह शिकायत दर्ज कराई है।

बीजेपी अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

राहुल के विवादित बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने नाराज़गी जताई है। नवीन ने राहुल के बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान राहुल की अराजक मानसिकता और निरंतर चुनावी हार से पैदा हुई हताशा को दर्शाता है। नवीन ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया, बल्कि पूरे 140 करोड़ देशवासियों का अपमान किया है। मेरा मानना ​​है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहाँ शिष्टाचार और सामाजिक सद्भाव एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े होते हैं, उनका यह बयान सचमुच खेदजनक है। राहुल भारतीय राजनीति के राहु हैं और वह देश के राजनीतिक माहौल में जहर घोल रहे हैं। क्या नक्सलवाद का अंत, देश की सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा और तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी है? मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे पैदा हुई निराशा अब उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है; यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रही है। राहुल को पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से माफी मांगनी चाहिए और जनता कांग्रेस की नफरत की राजनीति का करारा जवाब देगी।"

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें