17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, भारत में शेख हसीना की आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर एक्शन

बांग्लादेश में Tarique Rahman के नेतृत्व में सरकार बनने की तैयारी के बीच Sheikh Hasina की (Awami League से जुड़े नेताओं पर भारत में कार्रवाई तेज हो गई है। कोलकाता में छह बांग्लादेशी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद गिरफ्तार किए गए। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
handcuffs

आवामी लीग पार्टी से जुड़े छह बांग्लादेशी नागरिक कोलकाता में गिरफ्तार (Photo - IANS)

Six Bangladeshi citizens linked to Awami League arrested in Kolkata: बांग्लादेश में जहां एक तरफ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party- BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान (Tarique Rahman) के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, वहीं, दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री शेख शेख हसीना (Sheikh Hasina) की पार्टी आवामी लीग (Awami League) से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारत में कड़ी कार्रवाई की गई है। भारत में आवामी लीग से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है।

कोलकाता में गिरफ्तारी

दरअसल, कोलकाता में केंद्रीय क्षेत्र के एक होटल से छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। ये सभी बांग्लादेशी युवक आवामी लीग जुड़े हुए हैं। वे वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। बांग्लादेश में अशांति के बाद हमलों के डर से वे मेडिकल वीजा पर कोलकाता आए थे। उनके पास से छह वैध बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान आबिर हुसैन, मोहम्मद मामुन राशिद, मोहम्मद अलीमुन गाजी, आजम मोल्ला, फैजल अमीन और जैदुल इस्लाम के रूप में हुई है। इनमें से आजम मोल्ला बांग्लादेशी गायक हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। वे मुख्य रूप से बांग्लादेश के नोआखाली और टांगाइल के निवासी हैं।

बांग्लादेश नहीं लौटना चाहते

पुलिस के मुताबिक, इनका वीजा पिछले वर्ष नवंबर से समाप्त होना शुरू हो गया था और जनवरी तक सभी के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी। हालांकि, जान का खतरा होने के डर से वे बांग्लादेश लौटना नहीं चाहते थे। करीब सात दिन पहले वे कॉलिन स्ट्रीट स्थित एक होटल में ठहरे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद भी आवामी लीग से जुड़े इन बांग्लादेशी नागरिकों ने पुलिस से कहा कि वे अपने देश वापस नहीं जाना चाहते। हालांकि, कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सजा की अवधि पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने (पुश बैक) की प्रक्रिया जारी रहेगी।