15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 राज्यों के चुनाव को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानें कब होगा तारीखों का ऐलान

Assembly Elections 2026: चुनाव आयोग रविवार को पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 15, 2026

चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की तारीख का करेगा ऐलान

Assembly Elections 2026: निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज कर सकता है। इसके लिए EC ने शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है, इसलिए वहां चुनाव कराए जाएंगे।

किन जगहों पर होंगे चुनाव

  • पुडुचेरी
  • असम
  • पश्चिम बंगाल
  • केरल
  • तमिलनाडु

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशविधानसभा सीटें
असम126
पश्चिम बंगाल294
केरल140
तमिलनाडु234
पुडुचेरी30

इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्री इस प्रकार हैं:

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशमुख्यमंत्री
असमहिमंत बिस्वा सरमा
पश्चिम बंगालममता बनर्जी
केरलपिनाराई विजयन
तमिलनाडुएम. के. स्टालिन
पुडुचेरीएन. रंगासामी

कितने चरणों में हुआ था पिछला चुनाव

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशपिछला विधानसभा चुनाव
असम27 मार्च से 6 अप्रैल 2021 (3 चरण)
पश्चिम बंगाल27 मार्च से 29 अप्रैल 2021 (8 चरण)
केरल6 अप्रैल 2021 (एक चरण)
तमिलनाडु6 अप्रैल 2021 (एक चरण)
पुडुचेरी6 अप्रैल 2021 (एक चरण)

कार्यकाल कब हो रहा खत्म

EC के मुताबिक पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम में 20 मई, केरल में 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं अटकलें लगाई जा रही है कि 7 मई से पहले सभी जगहों पर चुनाव खत्म हो सकते हैं। 

दिल्ली में हुई थी अहम बैठक

दरअसल, इससे पहले 11 मार्च को चुनाव आयोग की विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हुई थी। इसमें चुनाव की तारीखें और कितने चरणों में मतदान होगा, इस पर अंतिम फैसला लिया गया।

बताया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तैनाती में आयोग की पूरी टीम ने इन राज्यों का दौरा करके चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस टीम में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी शामिल हैं।