14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों के नाम

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 23 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। अब तक पार्टी 65 उम्मीदवार उतार चुकी है। सृजनग्राम से नूरुल इस्लाम को टिकट देने पर विवाद भी सामने आया है, जिस पर स्थानीय नेताओं ने प्रियंका गांधी को शिकायत भेजी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 14, 2026

Assam Election 2026

Assam Election 2026

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस नई सूची में पार्टी ने 23 अहम सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले कांग्रेस 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। इस तरह अब तक पार्टी कुल 65 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। गठबंधन की रणनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं। उम्मीदवारों की नई लिस्टआने के बाद राज्य में चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है।

Assam Election 2026: कार्यकर्ताओं में नाराजगी


दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने सृजनग्राम सीट से नूरुल इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कथित तौर पर पैसे लेकर टिकट दिया है। इस मामले को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है।