30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबाला, Nov 05, 2024

‘प्रशासन ने मेरी जान लेने की कोशिश की…’, हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप

Anil Vij: अनिल विज ने बड़ा आरोप लगाया है। अनिल विज ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन ने उन्हें हरवाने की कोशिश की और उनकी जान लेना का भी षडयंत्र रचा गया।

Anil Vij: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा आरोप लगाकर राजनीति गलियारों में सनसनी फैला दी है। अनिल विज ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं उनकी जान लेने की भी साजिश रची गई थी। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में हराने के लिए प्रशासन ने सारा जोर लगाया था। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनको 7000 से अधिक वोटों से जीत मिली थी।

'प्रशासन ने मेरी जान लेने की कोशिश की… ताकि चुनाव बर्बाद हो जाए'

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सीट पर पराजित करना चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि यह सब किसके इशारे पर हुआ, इसकी जांच की जानी चाहिए। अनिल विज ने कहा कि वह कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कोशिश की गई कि खून खराब हो जाए। इस दौरान अनिल विज को मार दिया जाए, ताकि चुनाव बर्बाद हो सके।

यह भी पढ़ें- Holiday November List: नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब रहेगा अवकाश? देखें पूरी लिस्ट

7277 वोटों से दर्ज की थी जीत

आपको बता दें कि हरियाणा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। कई बार मंत्री रह चुके 71 साल के अनिल विज ने इस बार चुनाव में 7277 वोटों से जीता था। कांग्रेस ने कुमारी शैलजा के करीब परविंदर सिंह परी को मैदान में उतारा था। हरियाणा में बीजेपी के चुनाव जीतने से पहले ही मतदान के दौरान अनिल विज ने मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Rule Change: 1 नवंबर से बदल ये 6 बड़े नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें