
CM Mohan Yadav stated that there is no shortage of gas in MP (File photo- Patrika)
देश के विभिन्न हिस्सों में LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत की खबरें सामने आ रही है। केंद्र व राज्य के स्तर पर LPG संकट से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। केंद्र सरकार ने सरकारी और निजी रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया है कि घरेलू LPG सप्लाई निर्बाध बनी रहे, इसके लिए उत्पादन क्षमता को बढ़ाई जाए। इसके साथ ही, सरकार ने 'पैनिक बुकिंग' को रोकने के लिए बुकिंग के अंतर को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। ग्रामीण स्तर पर बुकिंग के अंतर को 45 दिन कर दिया है। दूसरी तरफ, प्रशासन LPG सिलेंडर की कालाबाजी रोकने के लिए छापेमारी कर रही है।
यूपी के हापुड़ में पुलिस ने एक घर से 32 सिलेंडर जब्त किए। इसमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान के रूप में हुई है। रिहान के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रिहान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
बिहार में भी घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कई जगह छापेमारी की। पटना के शाहपुर इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 100 सिलेंडर जब्त किए। वहीं, अररिया के फारबिसगंज में एसडीएम (SDM) अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में पोखर बस्ती वार्ड नंबर 15 में छापेमारी की गई। जहां एक दुकान से विभिन्न कंपनियों के करीब 135 से 150 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।
ओडिशा के संबलपुर से भी इसी तरह की खबरें सामने आ रही हैं। संबलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 161 गैस सिलेंडर की बरामदगी हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी इन सिलेंडरों को बिना किसी वैध अनुमति के कहीं ले जा रहा था। दुर्घटना का शिकार होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। जिसके बाद पूरा मामला खुला।
तमिलनाडु के मुदैर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 398 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
वहीं, छत्तीसगढ़ से भी सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं। यहां 125 से अधिक सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। भोपाल और इंदौर में भी 82 एलपीजी सिलेंडर की बरामदगी हुई है।
Published on:
13 Mar 2026 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
