2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा में थमी धड़कनें! एयर इंडिया के विमान में आई बड़ी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सोमवार को लंदन से बेंगलुरु रूट पर उड़ने वाले एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल स्विच में खराबी आ गई। इसके तुरंत बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Air India Flight

Air India (ANI)

Air India Flight Issue: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर तकनीकी खराबी आ जाने से यात्रियों में हड़कंप मचा गया। सोमवार को लंदन से बेंगलुरु रूट पर उड़ने वाले एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल स्विच में खराबी आ गई। इसके तुरंत बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया है। क्रू मेंबर और सभी यात्री सुरक्षित है। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। विमान में पवार के अलावा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

फ्यूल कंट्रोल स्विच में आई खराबी

एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमें पता है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी आई है। यह शुरुआती जानकारी मिलने के बाद, हमने उस विमान को ग्राउंडेड कर दिया है और पायलट की चिंताओं को प्राथमिकता के आधार पर जांचने के लिए OEM को शामिल कर रहे हैं।

DDCA दे दी गई सूचना

एयरलाइन ने कहा कि इस मामले की जानकारी DDCA को दे दी गई है, और कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा "हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया ने कहा है कि इस मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर, DGCA को दे दी गई है।

यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

DGCA के निर्देश के बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई थी। एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पिछले साल अहमदाबाद में हुआ बड़ा हादसा

आपको बता दें कि विमान की इस तकनीति खराबी ने खराबी 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट 171 के विमान हादसे की याद दिलाती है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की जांच रिपोर्ट में भी ऐसी ही स्थिति की ओर इशारा किया था।

Story Loader