4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Jun 04, 2026

‘खिड़क-दरवाजे तोड़कर मरीजों को निकाला बाहर’, मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से अब तक 4 की मौत

मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

Fire at Muzaffarpur Hospital

मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग (फोटो- सोशल मीडिया)

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मौतों का आकंड़ा अभी और बढ़ सकता है। लोगों के मुताबिक आग प्रसाद अस्पताल के 5वें फ्लोर पर लगी है। यहीं ICU वार्ड है। अग्निकांड की खबर मिलने पर स्थानीय गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। आग बुझाने की कोशिशें जारी है। अग्निकांड की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अस्पताल की नर्स पर लोगों को जीवित बताने का लगाया आरोप

स्थानीय लोगों ने प्रसाद अस्पताल के मैनेजमेंट पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस घटनास्थल से जल्दबाजी में शवों को लेकर चली गई। अस्पताल की नर्स ने जानबूझकर मृतकों को जीवित बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर आग लगने के बाद समय पर पानी की व्यवस्था की गई होती तो मृतकों की संख्या नहीं बढ़ती। उन्होंने कहा कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 93 साल की बुजुर्ग राधा देवी भर्ती थी। अचानक धुआं उठने पर उन्होंने ने ही इसकी जानकारी वार्ड बॉय को दी थी।

घटना पर आया DM का बयान

मुजुफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। अग्निकांड की हर पहलू की जांच की जा रही है। कुछ परिजन आरोप का आरोप है कि उनके मरीज वार्ड से गायब हैं। उन्हें आग में झुलसता छोड़कर अस्पताल के लोग भाग गए। आग बुझाने की कोशिशों के बीच दमकल विभाग के लोगों ने कहा कि अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें