6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Jun 06, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दिल्ली पहुंचे, सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे अभिजीत दीपके

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। दीपके एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर...

Cockroach Janata Party protest

अभिजीत दीपके (Photo-X)

Cockroach Janata Party Protest: अमेरिका से आज सुबह 7.45 बजे दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के लिए रवाना हो गए हैं। वे दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगेंगे। दीपके ने अपने समर्थकों से पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी में शामिल होने की अपील की है। दीपके के नेतृत्व में CJP आज जंतर-मंतर पर अपनी पहली रैली आयोजित कर रही है। पार्टी इस दौरान NEET-UG पेपर लीक सहित CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं, आज के विरोध प्रदर्शन को लेकर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत दिल्ली पहुंच गए हैं। हमें उम्मीद है कि आज का दिन भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन होगा। हम पुलिस स्टेशन जा रहे हैं। जहां हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के अनुमति मांगेंगे।

दीपके ने अपने समर्थकों से दो चीजें लाने की अपील

अभिजीत दीपके ने अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतजार है। अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें। पुलिसवालों के प्रति सहानुभूति और आभार जताने के लिए उन्हें फूल दें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है। दीपके ने कहा कि शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, अब तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि अब पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। CJP ने आखिर में लिखा कि कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली जिला के कार्यालय द्वारा जारी आदेश संख्या 88321/एनडी (एक्स) के अनुसार, पार्टी के नेता अभिजीत दिपके के अनुरोध पर यह अनुमति प्रदान की गई है। अनुरोध पत्र आज ही पुलिस कार्यालय में प्राप्त हुआ था। पुलिस ने इसे 'एक बार की छूट' के रूप में मंजूर किया है।

आदेश में साफ कहा गया है कि प्रदर्शन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 23 जुलाई 2018 के आदेश (डब्ल्यू.पी. (सी) नंबर. 1153 ऑफ 2017) और उससे संबंधित अन्य अपीलों तथा एस.ओ. संख्या एलएंडओ/48/2022 में निर्धारित सभी शर्तों का पालन करते हुए ही किया जा सकेगा। पार्टी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था बाधित न होने देने और किसी भी प्रकार की हिंसा या संपत्ति क्षति से बचने का वचन देना पड़ा है।

दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों कहा था कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है। इसके बावजूद उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के लिए एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें