
आरोपियों को सबक सिखाते हुए न्यायालय ले जाती पुलिस।
making lewd comments about girls. नरसिंहपुर. सोशल मीडिया पर रील्स का शौक और सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने की हरकत दो युवकों को भारी पड़ गई। नरसिंहपुर बस स्टैंड पर बाइक सवार युवक स्वयं वीडियो बनाते हुए लड़कियों पर भद्दे कमेंट कर रहे थे। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की तो अब युवक कान पकडक़र मांगी मांगते दिख रहे हैं। जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की।
मामला स्टेशन गंज थाना क्षेत्र का है, थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जो शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौराखेड़ा निवासी राजेंद्र पिता केहर सिंह लोधी (20 वर्ष) और ग्राम डांगीढाना निवासी अंकित पिता मोहनलाल सेन (23 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से कान पकडक़र माफी मांगते नजर आए। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्रता करने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपियों के माफी मांगने वाले वायरल वीडियो में उनका हेयर स्टायल भी अजीब दिख रहा है।
लोगों ने कहा पुलिस इसी तरह बरते मनचलों पर सख्ती
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस को इसी तरह मनचलों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। जिससे सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए वायरल होने के शौक में मान-मर्यादा भूल रहे मनचलों को को सबक मिल सके।
Published on:
24 Jan 2026 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
