28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉग फ्रूडस, कैचर लेकर घूमा अमला, एक दिन में 243 कुत्तों का टीकाकरण, शहर को रेबीज मुक्त बनाने टीम सक्रिय

To make the city rabies-free नरसिंहपुर. शहर को रेबीज मुक्त बनाने एवं आवाारा एवं पालतू कुत्तों के काटने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम करने नगरपालिका व पशुपालन विभाग की टीम ने अभियान छेड़ दिया है। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन संयुक्त टीम डॉग फ्रूडस, कैचर एवं अन्य संसाधनों के साथ शहर के कई […]

2 min read
Google source verification
शहर को रेबीज मुक्त बनाने एवं आवाारा एवं पालतू कुत्तों के काटने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम करने नगरपालिका व पशुपालन विभाग की टीम ने अभियान छेड़ दिया है। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन संयुक्त टीम डॉग फ्रूडस, कैचर एवं अन्य संसाधनों के साथ शहर के कई हिस्सों में घूमी।

संयुक्त टीम टीकाकरण करते हुए।

To make the city rabies-free नरसिंहपुर. शहर को रेबीज मुक्त बनाने एवं आवाारा एवं पालतू कुत्तों के काटने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम करने नगरपालिका व पशुपालन विभाग की टीम ने अभियान छेड़ दिया है। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन संयुक्त टीम डॉग फ्रूडस, कैचर एवं अन्य संसाधनों के साथ शहर के कई हिस्सों में घूमी। जहां भी आवारा एवं पालतू कुत्ते मिले उन्हें टीका लगाया। दिनभर में टीम ने करीब 243 कुत्तों को टीका लगाने का दावा किया है, आज शनिवार को भी यह कार्य किया जाएगा।
सीएमओ एवं जिला शहरी विकास अभिकरण प्रभारी नीलम चौहान, उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. सुनील बृजपुरिया और टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. संजय मांझी ने दोनों विभागों की संयुक्त टीमों को नरसिंहपुर शहर के लिए रवाना किया। अभियान के लिए शहर में चार विशेष दल गठित किए गए हैं। इन टीमों को सुरक्षित टीकाकरण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवारा एवं पालतू कुत्तों का टीकाकरण सुगमता के साथ किया जा सके।


पहले दिन यहां पहुंची टीम
अभियान के पहले दिन शहर के रेलवे स्टेशन, धनारे कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, बेलापुरकर वार्ड, यादव कॉलोनी, रेवा नगर, इतवारा बाजार, पुराना बस स्टैंड, बजरंग वार्ड, गुरूद्वारा रोड, सुनका चौराहा, सुभाष वार्ड, मुशरान वार्ड, सांकल रोड और पुलिस लाइन में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
आज यहां चलेगा अभियान
आज शनिवार को झिरना रोड, गांधी चौराहा, किसानी वार्ड, तलापार, नरसिंह मंदिर व गणेश मंदिर, गुलाब चौराहा, संजय वार्ड, सिंहपुर चौराहा व बरगी कॉलोनी क्षेत्र में टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने शहर के नागरिकों और पशुपालकों से कहा है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने पालतू कुत्तों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं ताकि शहर को रेबीज जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।