1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध होर्डिंग-फ्लेक्स से ब्राडिंग जोन बने सडक़-चौराहे, यातायात पर बढ़ा जोखिम

illegal hoardings and flex नरसिंहपुर. नरसिंहपुर शहर के प्रमुख चौराहे और मुख्य सडक़ें अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स से इस तरह पटे हुए हैं मानों इनको लोगों ने ब्राडिंग जोन बना दिया हो। सडक़ किनारे, डिवाइडरों और बिजली के खंभों पर लगाए गए इन होर्डिंग-फ्लेक्स के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में परेशानियों […]

2 min read
Google source verification
नरसिंहपुर शहर के प्रमुख चौराहे और मुख्य सडक़ें अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स से इस तरह पटे हुए हैं मानों इनको लोगों ने ब्राडिंग जोन बना दिया हो। सडक़ किनारे, डिवाइडरों और बिजली के खंभों पर ल

नगर की मुख्य रोड पर इस तरह होर्डिंग्स-फ्लेक्स लगे हैं।

illegal hoardings and flex नरसिंहपुर. नरसिंहपुर शहर के प्रमुख चौराहे और मुख्य सडक़ें अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स से इस तरह पटे हुए हैं मानों इनको लोगों ने ब्राडिंग जोन बना दिया हो। सडक़ किनारे, डिवाइडरों और बिजली के खंभों पर लगाए गए इन होर्डिंग-फ्लेक्स के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आते-जाते डर बना रहता है कि कोई होॢडंग्स-फ्लेक्स लटकते हुए गिरकर उन्हें जख्मी न कर दे।
शहर में सडक़ों-चौराहों की स्थिति यह है कि विभिन्न प्रतिष्ठान और संगठनों के मनमाने ढंग से जहां-तहां होर्डिंग और फ्लेक्स लगे हैं। कई स्थानों पर सडक़ के बीचों-बीच डिवाइडरों और बिजली के खंभों पर बंधे फ्लेक्स के कारण सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट रूप से दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
कोई जगह सुरक्षित नहीं
शहर की बाहरी सडक़ सुभाष पार्क से लेकर गांधी चौक और गुलाब चौराहा तक मुख्य मार्ग पर अनेक स्थानों पर अवैध होर्डिंग-फ्लेक्स लगाए गए हैं। इसके बावजूद इन्हें हटाने को लेकर जिम्मेदार विभागों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते इन अवैध होर्डिंग-फ्लेक्स को हटाकर शहर के चौराहों और मुख्य सडक़ों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके।
वर्जन
शहर में जहां भी अवैध रूप से होर्डिंग्स, फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं उन्हें हटाने व यातायात व्यवस्थित बनाने यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे। संंबंधितों को नोटिस भी जारी करेंगे। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई शुरू की जाएगी।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग