
मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस।
In the case of death of Muskan नरसिंहपुर/करेली. करेली थाना क्षेत्र के ग्राम कोदसा निवासी मुस्कान व उसकी तीन वर्षीय बेटी यशस्वी पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। बीती 18 जनवरी को हुई घटना में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि महिला द्वारा बेटी समेत आत्महत्या की गई थी। हालांकि पुलिस यह गुत्थी नहीं सुलझा सकी है कि पति का मोबाइल महिला के कमरे में और महिला का मोबाइल सास के कमरे में कैसे था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में भी इस मामले में आरोपी कुछ नहीं बता सके हैं।
घटना में मृतका पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
जांच में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए एवं मृतका के शव का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उक्त प्रकरण दहेज प्रताडऩा-दहेज मृत्यु का पाया जाने पर मृतका के पति भूपेंद्र पटेल, ससुर जुगराज एवं सास ममताबाई के खिलाफ धारा 80 (2), 85, 3 (5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में एसडीओपी गुप्ता ने बताया कि महिला को दहेज की मांग करते हुए लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। घर में आए-दिन झगड़ा होता था, सास- बहू के बीच हमेशा विवाद होता था। जिसकी पुष्टि पड़ोसियों ने भी की है।
Published on:
23 Jan 2026 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
