
प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारी।
Minister Govind Singh Rajput,नरसिंहपुर. शुक्रवार को नरसिंहपुर आए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीबी-जी राम जी बिल को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बनाई गई योजना का कई बार नाम बदला। कांग्रेस ने योजना के जरिए वोट की राजनीति की। कांग्रेस ने देश के लगभग 600 संस्थानों योजनाओं व पुरस्कारों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे थे। कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार भगवान राम के नाम से नफरत करता है, तभी योजना में भगवान राम के नाम पर आपत्ति कर रहे है।
प्रभारी मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी-रामजी योजना। जो वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर गांवों को समृद्ध बनाएगी। इस योजना में 125 दिन के रोजगार की गारंटी है, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन काम मिलता था। योजना में भुगतान 7 दिनों में किया जाएगा। मंत्री ने योजना के विस्तार से फायदे गिनाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिय़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, योजना के जिला सहसंयोजक संतोष दुबे, मोहरकांत गुर्जर, धनंजय पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के साधन, रूकेगा पलायन
उन्होने बताया कि वीबी-जी रामजी से ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार उपलब्ध होगा, जिससे पलायन रुकेगा और परिवार एकजुट रहेंगे। गांवों में ही मजदूर उपलब्ध होने से खेती में श्रमिक संकट समाप्त होगा और किसान और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। मजदूरों की आय गांव में ही रहने से स्थानीय बाजार, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। योजना से किसान, मजदूर और गांव, तीनों को लाभ मिलेगा। यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े मजदूरों और किसानों को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। महात्मा गांधी जी कहते थे कि भारत गांवों में बसता है। भारत का विकास करना है तो गांवों का विकास करना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महात्मा गांधी की उसी परिकल्पना को साकार करने के लिए वीबी-जी रामजी योजना बनाई है।
Published on:
17 Jan 2026 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
