13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1500 सौ रुपये आएंगे या अटकेंगे? जानिए कब आएगी ‘लाड़ली बहना योजना’ की 32वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 32th Installment: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 15 जनवरी को 32वीं किस्त जारी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ladli Behna Yojana 32th Installment

फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड/पत्रिका

Ladli Behna Yojana 32th Installment: मध्यप्रदेश सरकार की सुपरहिट योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 32वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। जिन लाड़ली बहनाओं का नाम योजना में है। उन्हें प्रतिमाह 1500 रूपए डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे हैं। अभी तक कुल 31 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं के खाते में 1500 रुपए नहीं आएंगे, आइए इसकी वजह जानते हैं....

इस दिन खाते में आएंगे 1500 सौ

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को महीने की शुरुआत से ही राशि का इंतजार था कि मकर सक्रांति के पहले 32वीं किस्त का जारी की जाएगी। इस बार महिलाओं के खाते में 32 वीं किस्त के 1500 सौ रूपये 15 जनवरी को नर्मदापुरम जिले के माखनगर तहसील से जारी किए जाएंगे। सीएम डॉ मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

इन्हें नहीं मिलेंगे 1500 रूपये

जिन लाड़ली बहनों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। वह 1500 सौ रूपये से वंचित रह जाएंगी। कई महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं या कई की समग्र आईडी डिलीट हो गई है। बीते दिनों बुरहानपुर जिले में करीब सात हजार से अधिक महिलाओं को झटका लगा था। उन महिलाओं के नए साल में नाम काट दिए गए। इसमें कई महिलाओं 60 की उम्र पार कर गई तो कई ऐसी भी महिलाएं हैं। जिनकी समग्र आईडी डिलीट हो गई। या गलती से नाम हट गया। इसके चलते करीब 3372 महिलाएं हुईं हैं।

ये महिलाएं हैं लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र

जो महिलाएं 21 साल की हो चुकी हैं और 60 वर्ष की आयु से कम हो। उन्हीं महिलाओं के खाते में सिर्फ में 1500 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि, सरकार के द्वारा अभी नए रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किए गए हैं।