7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Result: हाई-पैकेज नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में पास की परीक्षा, MP के इंजीनियर ने किया कमाल

MP News: यूपीएससी परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में नर्मदापुरम के इंजीनियर ने 194वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी छोड़ उन्होंने पहले ही प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की।

less than 1 minute read
Google source verification
engineer Shreyansh Badodia of Narmadapuram secured 194th rank in UPSC Result 2025 MP News

Shreyansh Badodia of Narmadapuram secured 194th rank in UPSC (फोटो- Patrika.com)

UPSC Result: यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा का 2025 के फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया। जिसमें कुल 958 स्टूडेंट विभिन्न सर्विस के लिए क्लालिफाई हुए। इसी लिस्ट में नर्मदापुरम शहर के होनहार कैंडिडेट श्रेयांश बडोदिया (Shreyansh Badodia) ने 194 रैंक हासिल कर अपने साथ शहर का नाम रोशन किया।

इंजीनियर की नौकरी छोड़ की तैयारी

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी श्रेयांश बड़ोदिया ने यूपीएससी में 194वीं रैंक हासिल की है। श्रेयांश ने बताया कि साल 2018 में मुंबई आइआइटी से बीटे करने के बाद गुडगांव की एक कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहा था। मेरे कई आइआइटी करने वाले दोस्त सिविल सर्विसेस में हैं। सभी ने मुझे काफी मोटीवेट किया। मुझे भी लगा कि मैं यह कर सकता हूं। बस उसी समय परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी।

लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत की

श्रेयांश ने बताया कि मैंने लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत शुरू कर दी। अगस्त 2024 में नौकरी छोड़ने के बाद मुंबई में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। पहले प्रयास में मई 2025 में प्री दिया। जिसे पास कर अगस्त 2025 में मेंस और फिर जनवरी 2026 में इंटरव्यू उत्तीर्ण किया। एक साल की मेहनत में मुझे 194वीं रैंक मिली।

पिता कोषालय अधिकारी रहे

श्रेयांश ने बताया कि मेरा परिवार वर्तमान में मुंबई में रहता है। मेरे पिता जीडी बड़ोदिया नर्मदापुरम में जिला कोषालय अधिकारी रहे। मां जस मती बड़ादिया हाउस वाइफ हैं। (MP News)