
नक्सली डंप बरामद (photo source- Patrika)
Naxal Dump Seized: नक्सल विरोधी अभियान के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 38वीं वाहिनी को अबूझमाड़ क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अग्रिम सीओबी जाटलूर से संचालित सघन ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डम्प बरामद किया गया।
सूचना प्राप्त होते ही कमांडेंट रोशन सिंह असवाल के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई। सीओबी जाटलूर से लगभग 3.5 किलोमीटर पश्चिम, हाइट 669 क्षेत्र में एडीपी एवं बीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान संदिग्ध स्थान से नक्सली डम्प का पता चला। डम्प मिलने के बाद ऑपरेशन कमांडर राम कुमार मौर्य (सहायक सेनानी/जीडी) के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।
सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच के बाद बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से कैंप लाया गया। पूरे अभियान के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या सुरक्षा बलों को नुकसान नहीं हुआ। दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अनुपयोगी सामग्री को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किया गया, जबकि शेष सामग्री को बीडीएस क्लियरेंस के बाद सुरक्षित रूप से सीओबी जाटलूर लाया गया।
बरामद सामग्री का विधिवत जब्ती मेमो तैयार कर थाना ओरछा, नारायणपुर को सुपुर्द किया जा रहा है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 38वीं वाहिनी ने भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
हैंड ग्रेनेड, पावर बैंक, डायरी एवं नक्सली प्रेस सामग्री, नक्सली बैनर, कैमोफ्लाज बैग, पुरुष एवं महिला कपड़े, नक्सली वर्दी, बैडशीट, रैंक, टॉर्च, एयर फोन, फोटोग्राफ एवं दवाइयां बरामद हुए।
Published on:
18 Feb 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनारायणपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
