29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर, May 25, 2026

नागौर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

नागौर शहर के जड़ा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरोवर पूजन, पौधरोपण और जल संरक्षण की शपथ के साथ दिया जल बचाने का संदेश

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के दौरान पौधरोपण करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के दौरान पौधरोपण करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी

नागौर. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अभियान के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लेते हुए जल बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरोवर पूजन एवं पौधरोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक आईएफएस Hanumanram ने कहा कि गंगा के जल को जिस श्रद्धा से वंदन किया जाता है, उसी भावना से हर जल स्रोत का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी जल है, उसे गंगा का स्वरूप मानते हुए उसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन और ऊर्जा का मुख्य आधार जल है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संचय और संरक्षण की दिशा में प्रयास करने चाहिए।

पूर्व विधायक Mohanram Choudhary ने कहा कि पहले गांवों में लोग सामूहिक रूप से तालाबों, बावड़ियों और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण करते थे, लेकिन अब समाज पूरी तरह सरकार पर निर्भर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सहित कई योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन आमजन की भागीदारी के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से पानी का दुरुपयोग रोकने और जल बचत को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने की अपील की।

खींवसर विधायक Rewantram Danga ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के जल संरक्षण और पौधरोपण के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संरक्षण करने, जल का सदुपयोग करने और “पानी बचाएंगे तो जीवन बचेगा” के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के साथ पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, विधायक रेवंतराम डांगा और जिला कलक्टर Devendra Kumar ने पौधरोपण किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में उपखंड अधिकारी Govind Singh Bhinchar ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार जोशी ने किया।

इस अवसर पर पदम सारस्वत, पुष्पा बागड़िया, शंकरलाल परिहार, राजाराम चौधरी, पद्मचंद प्रजापत, मनीष काला, हरिराम पंवार, रामचंद्र धुंधवाल, रमेश अपूर्वा, शिव कुमार राव, नंदकिशोर जांगिड सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें