4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरपुर, Jun 04, 2026

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड: 95 साल की दादी बनीं फरिश्ता, ICU में आग लगने पर बचाई कई मरीजों की जान

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में गुरुवार तड़के लगी आग में पांच मरीजों की मौत हो गई। हादसे के दौरान ICU में भर्ती 95 वर्षीय राधा देवी ने धुआं फैलते ही नर्स को आग की सूचना दी, जिसके बाद मरीजों को बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि उनकी सतर्कता से कई मरीजों की जान बच गई।

muzaffarpur prasad hospital

95 साल की दादी ने बचाईं कई जानें

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग में पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित ICU में लगी थी। हादसे में ICU के बेड, चिकित्सा उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इस घटना के बीच 95 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी और सतर्कता चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी सूझबूझ की वजह से कई लोगों की जान बच सकी। खास बात यह है कि यह बुजुर्ग महिला भी उसी ICU में भर्ती थीं, जहां आग लगी थी।

95 साल की दादी ने बचाईं कई जानें

95 वर्षीय महिला ने ICU में धुआं फैलते ही अपने चेहरे से ऑक्सीजन मास्क हटाया और तुरंत बेड से उठकर बाहर निकल गईं। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्स को जगाकर ICU में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें