30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरपुर, May 16, 2026

मुजफ्फरपुर में दरिंदगी! नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने रिश्तेदार पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Bilaspur News

महिला से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि वे बेहद भय और मानसिक तनाव में हैं तथा उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा।

नशीला खाना खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मामा के साले ने मिलने के बहाने उसे एक कमरे पर बुलाया। बातचीत के दौरान उसने पीड़िता को मंचूरियन खिलाया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

होश में आने पर जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर और भय के कारण पीड़िता ने शुरुआत में यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई।

पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों बाद आरोपी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश

पीड़िता से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत ब्रह्मपुरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन डीआईजी चंदन कुशवाहा से भी मिले, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़िता की मां का कहना है कि परिवार पहले से ही एक अन्य घटना के कारण सदमे में था और इस वारदात ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। परिजनों ने जल्द न्याय की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा परिवार गंभीर कदम उठाने को मजबूर हो सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें