29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर, May 19, 2026

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड: सीबीआई ने यूपी से प्रमुख आरोपी को दबोचा

Case of murder of PA of Suvendu Adhikari: सीबीआई में मुजफ्फरनगर से सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है जो बलिया का रहने वाला है। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सीबीआई पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तारी की प्रतीकात्मक फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

West Bengal CM Suvendu Adhikari's personal assistant murdered, main accused arrested: मुजफ्फरनगर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (personal assistant) की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने मुजफ्फरनगर से यह गिरफ्तारी की है जिसे प्रमुख आरोपी बताया गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली भारी जीत के दो दिनों बाद सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या कर दी गई थी। हत्या की जांच प्रदेश सरकार ने सीबीआई से कराने की सिफारिश की। इस मामले में अब तक बिहार और यूपी से गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई हत्या के कारण को जानने का प्रयास कर रही है। पूछताछ में इस बात का खुलासा होगा कि हत्या के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर से हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या का आरोप लगाया गया है और राजकुमार को प्रमुख आरोपी बताया गया है। राजकुमार सिंह बलिया जिले के रातोपुर चिलकाहार का रहने वाला है।

बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने के बाद हुई हत्या

दरअसल पश्चिम बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी और सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाया गया था।‌ 6 मई को उनके निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 मई को रिजल्ट घोषित होने के बाद 6 मई को हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुख्यमंत्री की सिफारिश पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

दिल्ली से हरिद्वार जाने की तैयारी में था राजकुमार सिंह

सीबीआई ने राजकुमार सिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर स्थित छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली से हरिद्वार अपने परिवार के साथ जा रहा था।  सीबीआई अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या क्यों की गई है, इसकी असली वजह क्या है? इस घटना में और कौन-कौन शामिल है?

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाए

इसके पहले सीबीआई ने पुलिस सुरक्षा में राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल की अदालत में ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें