2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर, Jun 01, 2026

मुजफ्फरनगर में ‘सगे भाई’ ने किया कत्ल, फोन पर लड़के से बात करने पर था खफा, नहीं मानी तो बंद कमरे में पीटा फिर रेत दिया बहन का गला

Muzaffarnagar Honor Killing: मुजफ्फरनगर में प्रेम-प्रसंग के चलते सगे भाई ने ही अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला...

Muzaffarnagar honor killing, Brother killed sister in UP, UP Police encounter, UP News

प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने बंद कमरे में की बहन की हत्या (फोटो- पत्रिका)

Brother killed Sister In Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में सगे भाई ने अपनी 20 वर्षीय बहन की गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। हत्या की वजह बहन का प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। बंद कमरे में खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।

प्रेम प्रसंग और बदनामी बनी वजह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी आमिर अपनी 20 वर्षीय बहन अदीबा के प्रेम- प्रसंग से सख्त नाराज था। अदीबा का गांव के ही एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था और वह अक्सर मोबाइल फोन पर उससे बात करती थी। उसके बड़ा भाई आमिर को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। आमिर कपड़े बेचने का काम करता है। उसका कहना था कि इस रिश्ते से समाज में परिवार की बहुत बदनामी हो रही है।

कमरा बंद कर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर के समय घर पर अदीबा आमिर और उनकी मां मौजूद थी। अदीबा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर आमिर अदीबा को कमरे में समझा रहा था कि वह उस लड़के से अपना रिश्ता खत्म कर दे। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। गुस्से में आकर आमिर ने कमरा बंद कर पहले बहन को पीटा और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। जिसके बाद अदीबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मां के सामने तोड़ा दम

बेटी को खून से लथपथ देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक कातिल भाई वहां से भाग चुका था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महादिक और सीओ बुढ़ाना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद से ही आरोपी आमिर फरार था।

एनकाउंटर के बाद कातिल गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। भागने की फिराक में लगे आमिर का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में आमिर के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें