12 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Vande Bharat: नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू, टिकट बुकिंग से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Nagpur-Pune Vande Bharat Express Train: इस सेमी-हाई-स्पीड एसी चेयर कार सेवा वाली वंदे भारत के शुरू होने से नागपुर और पुणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

मुंबई

Dinesh Dubey

Aug 10, 2025

Vande Bharat Express (Image: Patrika official)

नागपुर से पुणे के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur-Pune Vande Bharat Express) ट्रेन का शुभारंभ आज (10 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया। आज सुबह 9 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्चुअल रूप से शामिल होकर नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसी कार्यक्रम में बेंगलुरु-बेलगावी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत ट्रेन सेवाओं की भी शुरुआत हुई।

नागपुर से यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इससे पहले नागपुर-बिलासपुर और नागपुर-सिकंदराबाद के बीच सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। हालांकि यात्रियों की स्लीपर वंदे भारत की उम्मीद फिलहाल पूरी नहीं हो पाई है।

नागपुर-पुणे के बीच वंदे भारत शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इस सेमी-हाई-स्पीड एसी चेयर कार सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

रूट और समय

नई वंदे भारत एक्सप्रेस अजनी (नागपुर) से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पुणे से सुबह 6:25 बजे छूटेगी शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी। सप्ताह में छह दिन यह सेवा चलेगी, जबकि सोमवार को नागपुर से ट्रेन नहीं चलेगी। इसका वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड पर इसका ठहराव रहेगा।

डिब्बे और किराया

ट्रेन एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार के रूप में चलेगी। एसी चेयर कार का किराया करीब 1500 रुपये और एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया लगभग 3500 रुपये तय किया गया है।

कब से चलेगी?

आज उद्घाटन के बाद यह ट्रेन 14 अगस्त से सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से चलेगी। इससे नागपुर और पुणे के बीच सफर पहले से काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।