5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 05, 2026

‘पापा मैं ठीक हूं’, कुछ देर बाद आई खुदकुशी की खबर, झकझोरा देगा 20 वर्षीय पूजा की मौत का मामला

महाराष्ट्र से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां महज 20 साल की एक नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।

Maharashtra Crime News

बीड में 20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज को लेकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान पूजा प्रमोद सुरवसे (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी हाल ही में प्रमोद साईनाथ सुरवसे से हुई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शाम को मिली बेटी की मौत की सूचना

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन पूजा का अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क हुआ था। तब सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ समय बाद शाम के वक्त उसके पिता को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

यह खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत गेवराई के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि पूजा की मौत हो चुकी है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

भाई ने दर्ज कराई शिकायत

पूजा की मौत के बाद उसके भाई ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पूजा के पति प्रमोद सुरवसे, ससुर साईनाथ सुरवसे, सास उषाबाई सुरवसे, जेठ गणेश सुरवसे, जेठानी आरती सुरवसे और ननद अर्चना तुलसे उस पर व्यवसाय के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे।

क्या है आरोप?

शिकायत में कहा गया है कि पैसे नहीं लाने पर पूजा को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मायके वालों का आरोप है कि लगातार हो रहे इस उत्पीड़न से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और क्या मृतका को सच में ससुराल में परेशान किया जा रहा था।

महज 20 वर्ष की उम्र में पूजा की मौत से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें