2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 02, 2026

यौन संबंध बनाने के लिए महिला कर्मचारी को मजबूर कर रहा था अधिकारी, परिजनों ने धुना, FIR और एनसी दर्ज

महाराष्ट्र राज्य परिवहन के सांगली डिपो में कार्यरत एक वरिष्ठ लिपिक (Senior Clerk) द्वारा महिला सहकर्मी का विनयभंग करने और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगा है।

maharashtra Jalna rape crime

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: WHO)

महाराष्ट्र के सांगली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एक वरिष्ठ कर्मचारी पर महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस घिनौनी करतूत की जानकारी जब महिला के परिजनों को हुई, तो उन्होंने डिपो में घुसकर अधिकारी की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद सांगली एसटी डिपो में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ लिपिक पर गंभीर आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान विनायक कदम के रूप में हुई है, जो सांगली डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि वह उसी कार्यालय में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी का पिछले दो वर्षों से लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था।

पीड़ित महिला का कहना है कि अधिकारी बार-बार उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था। इतना ही नहीं, उसने कई बार उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। महिला के अनुसार लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में थी।

पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से की थी शिकायत

महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसने इस मामले की शिकायत कई बार अपने वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। हालांकि उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके कारण आरोपी का मनोबल बढ़ता गया।

परिजनों ने डिपो पहुंचकर किया हंगामा

लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान महिला ने आखिरकार पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। जानकारी मिलते ही गुस्साएं परिजन डिपो पहुंचे और आरोपी विनायक कदम से जवाब-तलब किया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने विनायक की पिटाई कर दी। घटना के बाद कुछ समय तक डिपो परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर सांगली शहर पुलिस थाने में विनायक कदम के खिलाफ छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न से संबंधित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं कार्यालय परिसर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में महिला के कुछ परिजनों के खिलाफ भी गैर-संज्ञेय अपराध (एनसी) दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें