29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 26, 2026

महाराष्ट्र: पत्नी के मायके जाने पर शख्स ने अपने 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर उठाया खौफनाक कदम

Maharashtra Family Dispute Suicide: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सनकी पिता ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही 4 मासूम बच्चों को जिंदा कुएं में फेंक दिया और बाद में खुद भी जान दे दी।

Maharashtra Suicide crime

कुएं में तैरते शव देख कांप उठा पूरा गांव (AI Image)

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी के घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। जलगांव जामोद तालुका के भाले अंजन गांव में एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी उसी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, भाले अंजन गांव के रहने वाले 35 वर्षीय विजय किराडिया का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। वह बच्चों को अपने साथ नहीं ले गई थी। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद विजय अकेले ही घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

इस बीच, रविवार को कुछ रिश्तेदारों ने विजय से उनकी पत्नी के बारे में सवाल किया और पूछा कि वह अकेले घर का काम क्यों कर रहे हैं। उनकी पत्नी कहां है। बताया जा रहा है कि इस सवाल ने विजय के भीतर छिपे गुस्से और तनाव को चरम पर पहुंचा दिया। वह आपा खो बैठा और समाज के तानों के डर तथा गुस्से में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

4 मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, फिर की खुदकुशी

रविवार रात विजय अपने चारों बच्चों को लेकर गांव के पास बांध क्षेत्र स्थित एक कुएं के पास पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मासूम बेटियों प्रीत किराडिया, प्राची किराडिया, पूर्वी किराडिया और बेटे पियूष किराडिया को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। बच्चों को मौत के मुंह में धकेलने के बाद विजय ने भी उसी कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

सोमवार सुबह जब गांव वालों को कुएं में पांच शव दिखाई दिए तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। गांव के लोग अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि एक मामूली विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल सकता है।

घटना के बाद लोगों के मन में एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है कि पति-पत्नी के विवाद की सजा आखिर उन चार मासूम बच्चों को क्यों मिली, जिन्होंने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता विजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें