30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना, May 14, 2026

जौरा के योगेन्द्र से मिलने अमेरिका से मुरैना पहुंचे एशटन हॉल

एशटन हॉल ने निभाया अपना वादा, योगेन्द्र के गांव पहुंचे तो उमड़ी पड़ी भीड़, देसी अंदाज भाया, गांव में उमड़ी भीड़

morena news

एशटन हॉल ने निभाया अपना वादा, योगेन्द्र के गांव पहुंचे तो उमड़ी पड़ी भीड़, देसी अंदाज भाया, गांव में उमड़ी भीड़

मुरैना. चंबल अंचल के जौरा के पोयइन का पुरा के युवक योगेंद्र कुशवाह (21) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनसे मिलने अमेरिका के मशहूर फिटनेस इन्फ्लूएंसर एस्टन हॉल योगेंद्र से मिलने उसके गांव आए। योगेन्द्र ने दो साल पहले देसी अंदाज में फिटनेस वीडियो बनाना शुरू किया था। अमेरिकी फिटनेस स्टार एशटन हॉल से प्रभावित होकर योगेंद्र ने गांव के माहौल को खाट, खेत और गलियों के साथ जोडकऱ वीडियो बनाए। साधारण मोबाइल से शूट किए गए ये वीडियो तेजी से वायरल हुए और लाखों लोगों को पसंद आए। योगेंद्र के वीडियो अमेरिका तक पहुंचे और एशटन हॉल ने उन्हें देखा।


एशटन ने योगेंद्र की एक इंस्टाग्राम रील साझा करते हुए वादा किया था कि यदि वीडियो पर पहले 5 लाख और फिर 15 लाख लाइक्स आते हैं, तो वे भारत आकर योगेंद्र से मिलेंगे। यह चुनौती पूरी होने पर एशटन अपने वादे के मुताबिक मुरैना के पोयइन का पुरा गांव पहुंचे। वे किसी ब्रांड प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ योगेंद्र से मिलने आए थे। एशटन पहले ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने ऊषा किरण पैलैस होटल में समय बिताया। इसके बाद वे योगेंद्र के साथ कार से जौरा जिला मुरैना उसके गांव तक पहुंचे। दोनों ने अपनी मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिन्हें हजारों लोग पसंद कर रहे हैं।

देसी अंदाज में बनाए फिटनेस वीडियो

मुरैना योगेंद्र कुशवाह जो पेशे से पोस्टमैन हैं, ने करीब दो साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो बनाना शुरू किया। योगेंद्र अमेरिकन फिटनेस स्टार एशटन हॉल की स्टाइल से काफी प्रभावित थे। एशटन अपने मॉर्निंग रूटीन और फिटनेस लाइफस्टाइल को सिनेमाई अंदाज में पेश करते हैं। इसी शैली को योगेंद्र ने गांव और देसी माहौल के साथ जोडकऱ वीडियो बनाना शुरू किया। खाट, खेत, गांव की गलियां और साधारण मोबाइल कैमरे से शूट किए गए योगेंद्र के वीडियो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लोगों को उनका देसी अंदाज और मेहनत काफी पसंद आई।

गांव में लोगों से मिले, बनाई सब्जी

अमेरिका के एशटन हॉल ने योगेन्द्र के गांव पहुंचकर लोगों से मिले और लोगों से मिले और चूल्हे पर सब्जी बनाते नजर आए। वहां लोगों की भीड़ के बीच टायर उठाए और व्यायाम करके लोगों को प्रभावित किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें