
सीएम योगी के समर्थन में उतरे संजय निषाद | Image - FB/@mahamana4u
Sanjay nishad attack on akhilesh yadav:उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है और हर निर्णय संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया जाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार धार्मिक व्यवस्थाओं, परंपराओं और आस्थाओं को संविधान के दायरे में रहकर सुरक्षा देती है। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार धर्म और आस्था से जुड़े विषयों पर संतुलित नीति अपनाती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान ही सर्वोच्च है और उसी के अनुरूप सरकार सभी धर्मों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है। मंत्री के अनुसार, राज्य सरकार संत, महात्मा और धार्मिक परंपराओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था के माध्यम से हर आयोजन को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने का प्रयास करती है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सत्ता से बाहर रहकर केवल बयानबाजी और पोस्टरबाजी करना आसान होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विपक्ष के नेता सत्ता में थे, तब उन्होंने धर्म और संतों को कितना सम्मान दिया था, यह जनता जानती है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धार्मिक स्थलों, संत समाज और परंपराओं को जो सम्मान और सुरक्षा मिल रही है, वह सबके सामने है।
मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति केवल बयान देने से नहीं चलती, बल्कि जनता के लिए काम करने से विश्वास बनता है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा और सामाजिक समरसता के लिए ठोस कदम उठाए हैं। संजय निषाद ने कहा कि सरकार का फोकस जमीन पर काम करने पर है, जबकि विपक्ष केवल बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहता है।
Published on:
14 Feb 2026 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
