31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद, May 31, 2026

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: NIA के डिप्टी एसपी की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Moradabad Accident: मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई, जबकि उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई।

Moradabad Accident

सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत (फोटो-पत्रिका)

NIA Deputy SP Accident Moradabad:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई। ईशान मेहरा, उत्तराखंड डा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर आगे चल रहे एक कंटेनर में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ईशान मेहरा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे और NIA अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

दिल्ली से बाजपुर जा रहे थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय ईशान मेहरा दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण वह शुक्रवार रात अपनी मित्र पूनम के साथ बाइक से उत्तराखंड के बाजपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाजपुर में उनके एक करीबी मित्र का घर है, जहां दोनों सप्ताहांत बिताने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

कटघर क्षेत्र में हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे ईशान मेहरा की बाइक मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देवापुर गांव के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक सामने चल रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहगीरों ने पहुंचाई पुलिस तक सूचना

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ईशान मेहरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला पूनम का उपचार शुरू कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को कई गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

NIA अधिकारी होने की जानकारी से मचा हड़कंप

हादसे की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां घायल महिला से बातचीत के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि NIA में तैनात डिप्टी एसपी ईशान मेहरा हैं। यह जानकारी सामने आते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में NIA से जुड़े अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ईशान मेहरा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर उनकी मां पूनम मेहरा, भाई राघव और अन्य परिजन मुरादाबाद पहुंचे। जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिवार शव को अपने साथ ले गया।

फरार कंटेनर चालक की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर कंटेनर की पहचान करने और चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें