28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्लभ प्रजाति का सांप और पैंगोलिन की खाल की बरामद, बनाई जाती हैं शक्ति वर्धक दवाएं, 3 तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर से यूपी एसटीएफ की टीम ने तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दुर्लभ प्रजाति का सांप और पैंगोलिन की खाल की बरामद बरामद हुई है...

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो सोर्स- यूपी एसटीएफ

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने दुर्लभ वन्य जीव रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलिन की खाल के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपए है।

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर की गई कार्रवाई

यूपी एसटीएफ को कई दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दुर्लभ वन्य जीवों की तस्करी करने वाला गैंग सक्रिय है। इसी बीच वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सूत्रों से जानकारी हुई की कुछ तस्कर वन्य जीव विहार से शिकार कर अति दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलीन की खाल लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहे हैं।

अदलहाट थानाक्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

सूचना के बाद टीम ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर शनिदेव के मंदिर के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से माल भी बरामद किया गया। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलिन की खाल से शक्ति वर्धक दवा और कॉस्मेटिक बनाया जाता है।

झारखंड से लाया गया था पकड़ा गया माल

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही इन जीवों का शिकार करना भी गैरकानूनी है। आरोपियों ने बताया कि बरामद किया गया माल लातेहार (झारखंड) के राजू उरांव नमक शख्स से मिला था। राजू पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल था। फिलहाल, वह जमानत पर हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।