1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ, Jun 01, 2026

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव

Anushka Pal Murder Case: मेरठ में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है। करीब डेढ़ महीने से लापता 17 वर्षीय खिलाड़ी का शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने फास्ट फूड विक्रेता को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में महज 3600 रुपये के विवाद को हत्या की वजह बताया गया है।

फाइल फोटो पत्रिका

फाइल फोटो पत्रिका

Anushka Pal Murder Case: मेरठ में करीब डेढ़ महीने से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल का शव पुलिस ने नाले से बरामद कर लिया है। मामले में एक फास्ट फूड विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने किशोरी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। घटना सामने आने के बाद परिवार और खेल जगत में शोक का माहौल है।

मेरठ के दौराला क्षेत्र के चिरोड़ी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय अनुष्का पाल राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुकी थी। खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सुविधा के लिए वह कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर में किराए के कमरे में रहती थी। 16 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 28 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार ने पुलिस को बताया था कि अनुष्का हाल ही में एक कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। वहां अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार राशि भी हासिल की थी। लेकिन उसके लापता होने के बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई पुलिस

परिजनों का आरोप था कि मामले में शुरुआती स्तर पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बेटी की तलाश तेज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध युवक तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अनुष्का की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी फास्ट फूड का कारोबार करता था। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

आरोपी ने नाले से बरामद कराया शव

आरोपी ने बताया कि 15 अप्रैल की रात दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर उसने अनुष्का को मिलने के लिए बुलाया। पुलिस का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। शव को नाले में फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का का दर्दनाक अंत

बेटी का शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि अनुष्का खेल और पढ़ाई दोनों में प्रतिभाशाली थी। उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रही थी। परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें