10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: “खेत खाए गदहा, मारल जाए जुलाहा” मंत्री और सांसद के बीच मची जुबानी जंग के बीच वायरल हुई नगर चेयरमैन की पोस्ट, लोगों ने लिये मजे पूछा गदहा है कौन

Mau Politics News: मंत्री–सांसद की जुबानी जंग के बीच नगर चेयरमैन की पोस्ट वायरल, लोगों ने पूछ लिया—‘गदहा कौन ’ मऊ की राजनीति इन दिनों तीखी बयानबाजी के कारण चर्चा में है। कैबिनेट मंत्री और घोसी के सपा सांसद Rajeev Rai के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच नगर चेयरमैन Arshad Jamal की एक सोशल […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 07, 2026

Mau Politics News: मंत्री–सांसद की जुबानी जंग के बीच नगर चेयरमैन की पोस्ट वायरल, लोगों ने पूछ लिया—‘गदहा कौन ’ मऊ की राजनीति इन दिनों तीखी बयानबाजी के कारण चर्चा में है। कैबिनेट मंत्री और घोसी के सपा सांसद Rajeev Rai के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच नगर चेयरमैन Arshad Jamal की एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखी कहावत—“खेत खाए गदहा, मारल जाए जुलाहा”—को लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस कहावत में ‘गदहा’ कौन है।

सांसद के काम को लेकर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद


दरअसल विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब भाजपा नेता भरत लाल राही ने एक कार्यक्रम के दौरान सांसद राजीव राय के पिता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “मऊ उनके बाप का नहीं है।” उस समय मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे और कथित तौर पर मुस्कुराते हुए ताली बजाते दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया।


इसके बाद नगर चेयरमैन अरशद जमाल ने भी टिप्पणी करते हुए सांसद के विकास कार्यों पर सवाल उठाए और कहा कि उनके घर के सामने की सड़क मंत्री जी ने बनवाई है। उन्होंने सांसद से उनके कामों का हिसाब भी मांगा था।


इन सभी बयानों का जवाब देते हुए सांसद राजीव राय ने एक कार्यक्रम में मंत्री और चेयरमैन दोनों पर तीखा हमला बोला और अपने कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। सांसद के बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया।

मऊ नगर चेयरमैन के पोस्ट ने नया चर्चा शुरू


इसी बीच नगर चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी। चेयरमैन अब यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मंत्री और सांसद की इस लड़ाई के बीच वे ही पिस रहे हैं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कुछ लोग मजे ले रहे कि खेत आखिर खा कौन रहा?