15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: 2 करोड़ 73 लाख की लागत से ढेकुलिया घाट पर बनेगा विद्युत शवदाह गृह, मंत्री एके शर्मा ने मऊ को दिया बड़ा तोहफा

हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष परसमणि सिंह ‘दीपू’ ने ढेकुलिया घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया था।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 12, 2026

Mau News: मऊ जनपद के ढेकुलिया घाट पर 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति प्रदेश सरकार द्वारा दी गई है। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस घाट पर आधुनिक शवदाह गृह की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।


बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष परसमणि सिंह ‘दीपू’ ने ढेकुलिया घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया था। मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाई, जिससे जनपद को एक और महत्वपूर्ण सुविधा मिलने जा रही है।

ढेकुलिया घाट पर बनेगा विद्युत शवदाह गृह


विद्युत शवदाह गृह के निर्माण से परंपरागत लकड़ी पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही शवदाह प्रक्रिया कम समय में पूरी हो सकेगी, जिससे शोकाकुल परिजनों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। परियोजना के तहत आधुनिक मशीनें, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।


मंत्री एके शर्मा को क्षेत्र के लोग ‘विकास पुरुष’ के रूप में देख रहे हैं। उनके कार्यकाल में मऊ सहित पूर्वांचल के कई क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है। इस परियोजना को भी उसी कड़ी का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

विश्व हिंदू परिषद के सिफारिश पर हुआ काम


इस घोषणा के बाद स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष परसमणि सिंह ‘दीपू’ ने मंत्री एके शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आमजन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाली है। लोगों का मानना है कि विद्युत शवदाह गृह बनने से ढेकुलिया घाट को नई पहचान मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।