7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: होली के दिन युवती से छेड़ छाड़ का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि गांव के ही अविनाश तिवारी अपने दो साथियों के साथ होली […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Mar 06, 2026

Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि गांव के ही अविनाश तिवारी अपने दो साथियों के साथ होली के दिन उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।


पीड़िता के अनुसार जब उसने शोर मचाया तो उसके माता-पिता और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर के पास बंधी उसकी बकरियों को भी मार डाला। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।


युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसने थाने में शिकायत करने की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपियों का पक्ष लिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद घटना से जुड़े सबूतों को भी मिटा दिया। इसके अलावा बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।


मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।