
Azamgarh news, Pic- patrika
Azamgarh News: आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के चेवारपुर पूरब गांव में 3 वर्षीय बालक अयान की मौत का मामला सामने आया है। 13 दिसंबर 2025 को अयान का शव उस स्थान पर मिला था, जहां भैंसें बांधी जाती हैं। उस समय परिजनों ने आशंका जताई थी कि भैंस के खुर लगने से बच्चे की मौत हुई है। इसी कारण पुलिस को सूचना दिए बिना और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया गया था।
कुछ दिनों बाद मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जिलाधिकारी से शव उत्खनन की अनुमति मांगी। आदेश मिलने के बाद 14 जनवरी 2026 को मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में, वीडियोग्राफी कराते हुए शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
15 Jan 2026 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
