नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बावजूद वैवाहिक मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुुरुवार को 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 25 रुपए की बढ़त में 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में पीली धातु पर दबाव बना रहा। लंदन का सोना हाजिर बुधवार को 3.03 डॉलर की गिरावट के साथ 1,234.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट में 1,241.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 14.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
चांदी में मामूली बढ़त
वैश्विक दबाव के बावजूद वैवाहिक मांग आने से गुरुवार को सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए की तेजी के साथ 32,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए महंगी होकर 24,900 रुपए पर पहुंच गई। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 25 रुपए की बढ़त के साथ 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा में 855 रुपए की तेजी रही और यह 37,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,120
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,970
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,625
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,250
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900
Published on:
06 Dec 2018 04:18 pm