8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Mandsaur पुलिस ने खेत पर चल रही एमडी की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

मंदसौर. पुलिस ने नशे की फैक्ट्री पर प्रहार करते हुए एमडी बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। गरोठ थाना क्षेत्र के गांव सुरजना गांव में शनिवार की देर शाम को पुलिस ने एमडी की फैक्ट्री पकड़ी है। शुरुआती सूचना अनुसार पुलिस ने फैक्ट्री में से करीब 12 किलो एमडी व इसको बनाने का केमिकल […]

2 min read
Google source verification
Big Breaking News: डिप्टी CM के काफिले से बाइक की टक्कर, 2 युवक घायल… जानिए कहां हुआ ये बड़ा हादसा (Patrika)

डिप्टी CM के काफिले से बाइक की टक्कर (Patrika)

मंदसौर. पुलिस ने नशे की फैक्ट्री पर प्रहार करते हुए एमडी बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। गरोठ थाना क्षेत्र के गांव सुरजना गांव में शनिवार की देर शाम को पुलिस ने एमडी की फैक्ट्री पकड़ी है। शुरुआती सूचना अनुसार पुलिस ने फैक्ट्री में से करीब 12 किलो एमडी व इसको बनाने का केमिकल बड़ी मात्रा में जब्त किया है। जब्त एमडी की अंतरर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। फैक्ट्री से पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सूचना पर पूरे गांव में घेराबंदी करते हुए दबिश दी। आरोपी खेत पर बने कमरे में एमडी बनाने का काम कर रहे थे। मौके से दो आरोपियों को पकडऩे के साथ ही एमडी बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल के साथ ही उपकरण भी बरामद किए है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक थाना का फोर्स गांव में तैनात था। पुलिस की दबिश के बाद मौके पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री से पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी भी बरामद की है। देर रात तक मामले में कार्रवाई जारी रही।

राजस्थान सीमा पर एमडी का फिर पकड़ाया कारखाना

जिले में राजस्थान सीमा से लगते हुए क्षेत्र में फिर से एमडी का कारखाना पकड़ाया है। गरोठ क्षेत्र राजस्थान सीमा से लगा हुआ है। पूर्व में भी इस क्षेत्र के गांव हिंगोरिया बड़ा के साथ ही बोलिया के समीप गांव में भी एमडी की फैक्ट्री पकड़ाई जा चुकी है। फिर से सुरजना में भी फैक्ट्री को लेकर दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा। शनिवार को दबिश के दौरान 60 से 70 पुलिसकर्मियों ने गांव में पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद हडक़ंपमच गया। पिछले दिनों रतलाम जिले के चिकलाना में एमडी का कारखाना पकड़ाए जाने के बाद जिले में भी पुलिस कई जगहों पर तलाश कर रही थी।

दो आरोपियों को पकड़ा

एसपी विनोदकुमार मीना ने बताया कि सुरजना गांव में खेत पर बने कमरे में दबिश दी। यहां से दीपक लोहार (32) व सुमित लोहार (19) दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडी बनाने का केमिकल और उपकरण के साथ एमडी भी बरामद की है। जांच की जा रही है।