मैनपुरी, May 01, 2026

गुप्त कैमरे ने खोला दबा राज! फोटो सोर्स-Ai
Hidden Camera Reveals Hidden Secret: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हाल ही में हुई शादी अब गंभीर विवाद में बदल गई है। IIT से एमटेक करने वाला और मुंबई की एक बड़ी कंपनी में अच्छी सैलरी पाने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ सामान्य वैवाहिक जीवन नहीं जी रहा था। इसी वजह से शक और तनाव बढ़ता गया।
पति के व्यवहार से परेशान पत्नी ने सच्चाई जानने के लिए अपने बेडरूम में गुप्त कैमरे लगवा दिए। जब उसने रिकॉर्डिंग देखी तो उसके होश उड़ गए। वीडियो में जो सामने आया, उसने पूरे परिवार को भी स्तब्ध कर दिया।
पत्नी के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद ना केवल वह खुद सदमे में आ गई, बल्कि जब यह बात परिवार तक पहुंची तो वे भी शर्मसार हो गए। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और पीड़िता ने वीडियो सबूत के तौर पर सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
पत्नी का आरोप है कि उसका पति 'गे' है जो अलग-अलग युवकों को घर बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक संबंध बनाता था। उसने यह भी कहा कि पति कथित तौर पर पैसे देकर रोज नए लड़कों को बुलाता था। पत्नी के अनुसार, शादी के कई महीनों बाद भी पति ने उसके साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाए, जिससे उसका शक और गहरा हो गया।
पीड़िता के परिवार ने साल 2024 में धूमधाम से शादी कराई थी, जिसमें करीब 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए थे। शादी के बाद दंपति आगरा के एक लग्जरी फ्लैट में रहने लगे, लेकिन पति का व्यवहार लगातार असामान्य बना रहा।
पत्नी का आरोप है कि जब उसने पति की गतिविधियों का विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष के लोगों पर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on: 07 May 2026 01:38 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।