6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनपुरी, Jun 06, 2026

‘जो सरकार गाय की रक्षा नहीं कर सकती, वह नरक में जाएगी’, शंकराचार्य ने CM योगी पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा?

Shankaracharya on BJP and CM Yogi: मैनपुरी में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा न करने वाली सरकार नरक में जाएगी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...

Shankaracharya on BJP, Rashtra Mata cow,CM Yogi Adityanath, UP news

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी पर साधा निशाना (फोटो- पत्रिका)

Shankaracharya Avimukteshwaranand: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत मैनपुरी के करहल में पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बीजेपी और सीएम योगी आदित्याथ पर जमकर हमला बोला। मैनपुरी के करहल में अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़े शब्दों में कहा कि जो सरकार गाय की रक्षा नहीं कर सकती है, वह नरक में जाएगी।

भाजपा ने गो हत्यारों से चंदा लिया

मैनपुरी के मीठेपुर से इटावा रवाना होने से पहले शनिवार को शंकराचार्य ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी गाय का नाम लेकर ही सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद इन्होंने गायों के संरक्षण और सेवा पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा गो हत्यारों से चंदा लेने वाली पार्टी है।

शंकराचार्य ने कई बार दोहराया कि गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना ही उनका मुख्य संकल्प है। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मांग को संवैधानिक मान्यता नहीं मिल जाती, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरकार से गौमाता को 'राज्यमाता' घोषित करने की मांग को लेकर गो-रक्षा यात्रा कर रहें हैं।

शंकराचार्य बोले- आदित्यनाथ अब 'योगी' नहीं CM हैं

राजनीति में आने के सवाल पर शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि वह सैद्धांतिक रूप से इसके सख्त विरोधी हैं। शंकराचार्य का मानना है कि एक आध्यात्मिक व्यक्ति को सांसारिक और राजनीतिक पदों से हमेशा दूर रहना चाहिए। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- आदित्यनाथ अब योगी नहीं, बल्कि एक मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2016 में खुद योगी आदित्यनाथ ने भी गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई थी।

कन्नौज की घटना पर छलका दर्द

पिछले दिनों कन्नौज में रुकने की अनुमति नहीं मिलने पर शंकराचार्य ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना से 'अतिथि देवो भव' की महान परंपरा का पालन नहीं हुआ। जिससे भारतीय संस्कृति को गहरी ठेस पहुंची है। वहीं, हरिद्वार अर्द्धकुंभ में शामिल होने को लेकर शंकराचार्य ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की तरफ से आधिकारिक निमंत्रण मिल चुका है। वह इस आयोजन में जरूर शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, सिंकी यादव, हरिगोविन्द यादव, प्रिंस यादव, प्रदीप पाल, बंटू यादव, लालू यादव, समरपाल यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें