Mainpuri Nagar Palika Expansion: पंचायत चुनाव से पहले मैनपुरी नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया पूरी करनी है। पालिका के नए सीमा विस्तार का प्रस्ताव दो महीने पहले शासन की भेजा था। इस संबंध में तीन दिन पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लखनऊ बुलाया गया था।
माना जा रहा है कि नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया नगर विकास परिषद लखनऊ में अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस साल दिसंबर से पहले इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। नगर विकास परिषद ने ईओ से कुछ जरूरी कागज मांगे हैं। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में तीन नए वार्ड बनेंगे। इसके साथ ही पालिका के कुल वार्डों की संख्या 35 हो जाएगी।
मैनपुरी नगर पालिका का 10 साल पहले सीमा विस्तार हुआ था। 2016 दिसंबर में नगर पालिका में 7 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इस दौरान सात नए वार्ड गठित किए गए थे। उस समय मैनपुरी पालिका में 25 वार्ड थे, जो बाद में बढ़कर 32 हो गए।
नगर पालिका क्षेत्र में मंछना,लालपुर सथिनी, औड़ेंय पड़रिया, औड़ेंय मंडल, और पुसैना ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दलीपुर सथिनी का आंशिक भाग भी इसमें जोड़ा गया है। औड़ेंय पड़रिया, औड्य मंडल, लालपुर सथिनी ग्राम पंचायतें और दलीपुर सथिनी करहल विधानसभा का हिस्सा हैं। मंछना, पुसैना मैनपुरी विधानसभा से नगर पालिका में शामिल की गई हैं।
बता दें कि फिलहाल नगर पालिका क्षेत्र में 1.69 लाख वोटर हैं। नया सीमा विस्तार के बाद वोटरों की संख्या लगभग दो लाख हो जाएगी।
Published on:
03 Aug 2025 04:53 am