29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजगंज, May 25, 2026

14 का प्रेमी और 40 की प्रेमिका, दोनों में हो गया प्यार, शादी की फिर नाबालिग बोला मुझे नहीं रहना

Maharajganj Insta love story : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में इंस्टाग्राम रील से शुरू हुई एक अनोखी प्रेम कहानी। 4 बच्चों की 40 वर्षीय मां को 14 साल के नाबालिग लड़के से हुआ प्यार, शादी का दावा लेकर पहुंची थाने।

love Story

40 साल की महिला को 14 साल के लड़के से हो गया प्यार, PC- ChatGpt

महाराजगंज : इंस्टाग्राम की रील्स ने एक ऐसा प्यार लिख दिया, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। 40 साल की चार बच्चों की मां और 14 साल का नाबालिग लड़का… दोनों के बीच इंस्टा पर लाइक-कमेंट से शुरू हुई बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि महिला दावा करने लगी- हमने शादी कर ली है।

महिला गोरखपुर की रहने वाली है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़के की रील्स देखकर उसने लाइक किया। लड़का भी लाइक-कमेंट करता रहा। धीरे-धीरे चैटिंग शुरू हुई और बातें रातों-रात लंबी होने लगीं। दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन अब लड़का साथ रहने से मना कर रहा है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह कि लड़का महिला के बड़े बेटे से भी 5 साल छोटा है। यानी महिला का बेटा 19 साल का है और जिस लड़के से वह प्यार का दावा कर रही थी, वह महज 14 साल का।

कहां का रहने वाला है लड़का?

लड़का अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता है। ऑनलाइन चैटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन बाद में लड़के ने दूरी बनानी शुरू कर दी। इससे नाराज महिला नौतनवा थाने पहुंच गई और प्रार्थना पत्र देकर शिकायत कर दी कि लड़के ने शादी की और अब छोड़ रहा है। थानाध्यक्ष बसंत सिंह समेत पूरा स्टाफ सुनकर दंग रह गया। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बहुत सावधानी से दोनों पक्षों से बात की।

समझाने-बुझाने के बाद महिला खुद ही शांत हो गई। उसने कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। दोनों पक्षों में बात हुई और फैसला हुआ कि अब आगे से कोई संपर्क नहीं रखेंगे। पुलिस ने मामले को आपसी समझौते पर खत्म कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय खासकर नाबालिगों को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार छोटी-छोटी बातें परिवार और समाज दोनों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती हैं। इलाके में इस घटना की चर्चा अभी भी जोरों पर है। लोग इसे सोशल मीडिया की आदत और अकेलेपन का नतीजा बता रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें